
पंजाब प्रधान हरीश सिंगला को मिली बम से उड़ाने की धमकी
चंडीगढ़, 2 अक्तूबर (विश्ववार्ता) पंजाब मे शिव सेना बाल ठाकरे शिंदे ग्रुप पंजाब प्रधान हरीश सिंगला को खालिस्तानी आतंकवादियों ने बम से उड़ाने की धमकी दी है।
सिंगला ने बताया कि कल +35937900611 नंबर से 20 फोन आए। उन्होंने फोन उठाया तो कॉल करने वाले ने उन्हें बहुत जल्द बम से उड़ाने की धमकी दी। इसी तरह तकरीबन सुबह 9 बजे +1(929) 4381677 नंबर से ग्रुप कॉल आई जिसमें सचिन आजाद और सुधीर सुरी के बेटे को एड किया हुआ था। उसने भी उन्हें जान से मारने की धमकियां दीं।





















