
पंजाब के इस जिले मे दिल दहलाने वाली खबर: तीन सगी बहनों की ट्रंक में मिलने से मचा हडकंप
जांच मे जुटी पुलिस के भी उड़े होश
चंडीगढ़, 2 अक्तूबर (विश्ववार्ता) बडी खबर पंजाब के जालंधर जिले से आ रही है जहां दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। थाना मकसूदां के अधीन आते गांव कानपुर के समीप एक ट्रंक में से 3 बच्चियों के शव मिलने से पूरे इलाके में दहशत फेल गई।
सुबह-सुबाह बच्चियों के शव मिलने से पुलिस विभाग में जहां अफरा तफरी मच गई वहीं, पूरे इलाके के लोगों के भी हाथ-पांव फूले हुए है। स्थानीय लोगों द्वारा जब पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस की टीम फौरन मौके पर पहुंची। बच्चियों के नाम अमृता कुमारी (9) साक्षी कुमारी (7) कंचन कुमारी (4) बताई जा रही है। तीनों बच्चियों सगी बहनें थी। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
एसपी इनवेस्टीगेशन मनप्रीत ढिल्लों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मर्डर नहीं लग रहा। 6.30 बजे पुलिस ने घर में पहुंच कर जांच शुरू की, बच्चियों के शवों पर कोई घाव नहीं है। प्रारंभिक जांच में संभावना है कि बच्चियां घर में अकेली थी और खेलते हुए ट्रंक में जा बैठी। संभव है कि ट्रंक का ढक्कन बंद हो गया और बच्चियों से नहीं खुला। घटना के हर पहलू को गहराई से जांचा जा रहा है। बच्चियों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जा रहे हैं। पोस्टमार्टम में मौत के कारण स्पष्ट हो जाएंगे।























