
राष्ट्रीय जांच एजेंसी द्वारा राजधानी दिल्ली में मे ताबड़तोड छापेमारी
चंडीगढ़, 30 सिंतबर (विश्ववार्ता) बडी खबर सामने आ रही है कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने राजधानी दिल्ली में आईएसआईएस आतंकियों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी की। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जिन तीन आतंकियों के राजधानी में छिपे होने की आशंका है उनके नाम मोहम्मद शाहनवाज आलम उर्फ शैफी उज्जमा उर्फ अब्दुल्ला, रिजवान अब्दुल हाजी अली और अब्दुल्लाह फयाज शैख हैं। एनआईए ने इनपर तीन लाख रुपए का इनाम रखा है।





















