
दिवंगत सिद्धू मूसेवाला मर्डर मामला:
गैंगस्टर सचिन थापर को दिल्ली से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर मानसा कोर्ट में किया पेश
चंडीगढ़, 29 सिंतबर (विश्ववार्ता) मशहूर दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर मामले मे आज पंजाब पुलिस ने मर्डर साजिश में शामिल रहे सचिन बिश्नोई उर्फ सचिन थापन को अपनी हिरासत में लिया है। पंजाब पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर सचिन थापन को दिल्ली से मानसा लेकर आई है। जहां सचिन थापन से पूछताछ की जाएगी। उम्मीद की जा रही है कि थापन से पूछताछ में अहम खुलासे हो सकते हैं। सचिन थापन कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का बेहद करीबी है। सचिन थापन की पहचान लॉरेंस के भांजे के तौर पर भी है।
मानसा कोर्ट ने सचिन थापर को 6 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में सचिन थापर बड़े खुलासे कर सकता हैं। दिल्ली पुलिस ने सचिन थापर को अजरबैजान से गिरफ्तार किया था। जानकारी के अनुसार सचिन थापर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भांजा है।























