
श्री मुक्तसर साहिब जिले मे मजिस्ट्रेट ने जारी किये ये सख्त आदेश
पढिये क्या है पूरी खबर
चंडीगढ़, 29 सिंतबर (विश्ववार्ता) पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब के जिला मजिस्ट्रेट डॉ. रूही दुग्ग आई.ए.एस. ने जिले के किसानों को पराली न जलाने की अपील करते हुए कहा है कि यदि कोई असला लाइसेंस धारक पराली जलाएगा तो ऐसे लाइसेंस धारक का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा और दोबारा रिन्यू नहीं किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि पराली जलाने से न केवल पर्यावरण प्रदूषित होता है बल्कि किसान की भूमि के उपजाऊ तत्व नष्ट होने से भूमि बंजर हो जाती है।





















