
चंडीगढ की बेटी ने किया देश का नाम रोशन
ईटली मे वल्र्ड फूड फोरम के फ्लैगशिप इवेंट में हिस्सा लेंगी चंडीगढ़ की बेटी परनीत कौर
चंडीगढ़, 29 सिंतबर (विश्ववार्ता): ईटली मे 16 से 20 अक्तूबर तक रोम में होने वाले वल्र्ड फूड फोरम (डब्ल्यूएफएफ) के फ्लैगशिप इवेंट में मनीमाजरा के मॉडर्न हाउसिंग कांप्लेक्स में रहने वाली परनीत कौर देश का प्रतिनिधित्व करेगी। परनीत ने जी-20 के यूथ-20 कार्यक्रमों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
परनीत कौर ने बताया कि उनकी शुरुआती शिक्षा पंचकूला के भवन विद्यालय और 11वीं-12वीं चंडीगढ़ के भवन विद्यालय से हुई है। एसडी कॉलेज से ग्रेजुएशन की है। शुरू से ही अंतरराष्ट्रीय मामलों में काफी रुचि रही है। वह जी-20 के यूथ-20 से भी जुड़ी रही हैं और काफी काम किया है। उन्होंने विदेशी डेलीगेट्स के साथ ऑफिशियल कम्युनिकेशन, प्रोटोकॉल समेत व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाली।





















