
गिरफ्तार सुखपाल खैहरा से मिलने जेल पहुंचे कांग्रेसी नेताओं को नही मिली मिलने की इजाजत
चंडीगढ़, 29 सिंतबर (विश्ववार्ता): 8 साल पुराने एनडीपीएस एक्ट मामले में कांग्रेसी नेता सुखपाल खैहरा की गिरफ्तारी को लेकर घमासान शुरू हो गया है। आज पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा खैरा से मिलने जलालाबाद पहुंचे लेकिन पुलिस ने थाना सदर का गेट ही नहीं खोला। पुलिस ने नेताओं को बताया कि खैरा सीआईए स्टाफ फाजिल्का में हैं। इसके बाद नेता सीआईए स्टाफ पहुंचे लेकिन वहां भी उन्हें खैरा से नहीं मिलने दिया गया।
बाद दोपहर उन्हें माननीय जलालाबाद कोर्ट में पेश किया गया। । इस दौरान कांग्रेसी नेताओं को खैहरा से मिलने की इजाजत नहीं दी। वे सुखपाल खैहरा से मिले बगैर ही वापिस लौटे। वहीं राजा वडि़ंग ने पुलिस पर आरोप लगाए हैं कि जलालाबाद पुलिस स्टेशन पहुंचने पर गेट बंद कर दिया गया।























