
आयकर विभाग की रेड के बीच इस नेता विपन सूद काका की बिगडी तबीयत
चंडीगढ़, 29 सिंतबर (विश्ववार्ता): पिछले 3 तीन से आयकर विभाग की रेड शिरोमणि अकाली दल के नेता व बिल्डर विपन सूद काका के घर चल रही है वही आज अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि उन्हें तुरंत हीरो डी.एम.सी. हार्ट सेंटर ले आए। सूत्रों अनुसार इनकम टैक्स के अधिकारी अपनी रेड खत्म करने की तैयारी में थे और फाइनल लिस्ट पर काका के हस्ताक्षर लेने से पहले ही उनकी तबीयत बिगड़ गई।





















