
पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने कोटकपूरा गोलीकांड मामले में सुखबीर बादल को दी बडी राहत
चंडीगढ़, 29 सिंतबर (विश्ववार्ता): कोटकपूरा गोलीकांड मामले मे आज पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल को बडी राहत देते हुए कुछ शर्तों के साथ अग्रीम जमानत दे दी है।
बता दें कि इस मामले में कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा था, जिसका फैसला आज सुनाया गया है। इसके अलावा कोर्ट ने मामले की जांच में शामिल होते रहने के भी आदेश दिए हैं। वहीं सुखबीर सिंह बादल के साथ सुमेध सैनी, अमर सिंह चहल, चरणजीत शर्मा, परमराज उमरानंगल और सुखमंदर सिंह मान को भी हाईकोर्ट ने आज जमानत दे दी।





















