
किसानों को अपनी मांगो को लेकर बडा आंदोलन शुरू
किसानों ने किया चंडीगढ़-दिल्ली हाईवे पर जाम,आम जनजीवन हुआ प्रभावित, दोनो तरफ लंबी लंबी लाईने
चंडीगढ़, 29 सिंतबर (विश्ववार्ता): बडी खबर सामने आ रही है कि पंजाब भर में आज किसानों द्वारा अपनी मांगों को लेकर रेल रोको आंदोलन किया जा रहा है, जो 30 सितंबर तक चलेगा। अपनी मांगों को लेकर किसानों ने शुक्रवार को चंडीगढ़-दिल्ली हाईवे को जाम कर दिया। किसान लालड़ू के पास सडक़ पर बैठे हुए हैं और दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गई हैं। किसान अपने साथ ट्रैक्टर ट्रालियां लेकर पहुंचे हैं।
ऐसे में रेल यातायात प्रभावित रहेगा। हलांकि रेलवे द्वारा पहले ही कई ट्रेनों को रद्द और कईयों के रूट डायवर्ट कर दिए गए है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि खेत-मजदूरों का कर्ज पूरी तरह माफ किया जाए, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू की जाए, किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले पंजाब के लोगों के परिवारों को मुआवजा और एक-एक नौकरी दी जाए।























