
पंजाब राज्यपाल पुरोहित एक बार फिर पंजाब के सीमावर्ती जिलों का करेंगे दौरा
इस तारिख से जनपदों का लेंगे जायजा
चंडीगढ़, 28 सिंतबर (विश्ववार्ता): पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित एक बार फिर पंजाब के सीमावर्ती जिलों का दौरा करेगें। चार से छह अक्तूबर तक राज्य के सीमावर्ती जिलों के दौरे पर जाएंगे। पंजाब राजभवन की तरफ से इस संबंध में राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी को सूचना दे दी गई है। राज्यपाल के इस दौरे को लेकर संबंधित जिलों के डीसी, एसएसपी और पुलिस कमिश्नरों से निर्देश जारी करने को कहा गया है। सीमावर्ती जिलों का राज्यपाल का यह तीसरा दौरा है, जिसमें वह प्रशासन और जनता से कानून-व्यवस्था, नशे से उत्पन्न हालात और सीमापार से हो रही गतिविधियों के बारे में जानकारी हासिल करेंगे।
राज्यपाल अपने तीन दिवसीय दौरे की शुरुआत पठानकोट से करेंगे और गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर और फाजिल्का जाएंगे। इस दौरान वह इन जिलों के सिविल और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के अलावा गांव के सरपंचों और आम लोगों से मुलाकात करेंगे और हालात की जानकारी लेंगे।























