
वकीलों की अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म, आज काम पर लौटे करीब डेढ लाख वकील
चंडीगढ़, 28 सिंतबर (विश्ववार्ता): पंजाब के मुक्तसर साहिब में वकील से अमानवीय व्यहार मामले में जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म होते ही वकील आज काम पर लौट आये है। । बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा की ओर से की गई मांगें पूरी होने के चलते चेयरमैन अशोक सिंगला ने हड़ताल वापिस लेने की घोषणा कर दी। ऐसे में अब आज करीब डेढ़ लाख वकील हरियाण, पंजाब व चंडीगढ़ की अदालतों में काम पर लौट आये है।























