
मोहाली के कुराली में कैमिकल फेक्टरी में लगी भीषण आग, मचा हडकंप
चंडीगढ़, 27 सिंतबर (विश्ववार्ता) पंजाब के मोहाली जिले के कुराली में आज कुराली में फोकल प्वाइंट में एक केमिकल फेक्टरी में भयानक आग लगी है। आग लगने से हर तरफ हडक़ंप मच गया है। बताया जा रहा है कि मौके एंबुलेस और डाक्टरों की टीम भी मौके पर पहुंची हुई हैं।
केमिकल फैक्टरी में काम कर रहे 7 से 8 व्यक्तियों के झुलसने की खबर मिली है जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार आग लगातार फैलती जा रही है। आग की ऊंची-ऊंची लपटें निकल रही है और धुएं का गुबार छाया हुआ है। लगभग 2 दर्जन से अधिक फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां आग बुझाने में लगी हुई हैं। अभी तक आग पर काबू नहीं पाया गया है।





















