
राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी की खालिस्तानी गैंगस्टरों के खिलाफ बडी कार्रवाई
पंजाब, हरियाणा समेत इस राज्य में की ताबडतोड छापेमारी
चंडीगढ़, 27 सिंतबर (विश्ववार्ता) बडी खबर सामने आ रही है कि राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी ने खालिस्तानी गैंगस्टर मामले में बड़ी कार्रवाई की है। एनआईए ने पंजाब, हरियाणा, यूपी और राजस्थान में 50 जगहों पर छापामारी की है। पंजाब के बठिंडा में एनआईए की टीम ने मौड़ मंडी के रहने वाले गैंगस्टर हैरी मौड़ और गांव जेठू के गुरप्रीत गुरी के घर पर रेड की। टीम दोनों गैंगस्टरों के घरों पर तलाशी ले रही है और उनके घर वालों से पूछताछ कर रही है। बठिंडा पुलिस भी मौजूद है।





















