
कार फ्री डे पर आज सीएम मनोहर लाल ने बुलेट से गये एयरपोर्ट
चंडीगढ़, 26 सिंतबर (विश्ववार्ता) आज कार फ्री डे है जिस पर हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से नेवल स्थित एयरपोर्ट तक बुलेट से गए। सीएम ने कहा कि शहरों में ट्रैफिक को कम करने और भीड़भाड़ को खत्म करने के लिए हमें ऐसे छोटे-छोटे प्रयास शुरू करने होंगे।
करनाल में अपने एक दिन प्रवास के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए। इस दौरान सीएम ने सुबह की शुरुआत कार फ्री डे मनाते हुए की। वे पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से नेवल स्थित एयरपोर्ट तक बुलेट से गए। इस दौरान सीएम के सभी सुरक्षाकर्मी और अन्य नेताओं ने भी बाइक की सवारी करते नजर आए।





















