
भारत सरकार का आतंकियों के खिलाफ बडा एक्शन
आतंकी करणवीर सिंह के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी
कनाडा में छिपे लंडा से जुड़े लोगों 48 ठिकानों पर एनआईए के छापे
चंडीगढ़, 26 सिंतबर (विश्ववार्ता) इंटरपोल ने खालिस्तानी आतंकी समूह बब्बर खालसा इंटरनेशनल के सदस्य करणवीर सिंह के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है| 38 वर्षीय करणवीर सिंह मूल रूप से पंजाब के कपूरथला का रहने वाला है. सूत्रों के मुताबिक, वह पाकिस्तान में मौजूद हो सकता है|
खालिस्तानी आतंकियों पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से लेकर पंजाब पुलिस की कार्रवाई भी जारी रही। पंजाब पुलिस ने कनाडा में रह रहे आतंकी लखबीर सिंह लंडा उर्फ लंडा हरिके से जुड़े सहयोगियों के 48 ठिकानों पर छापे मारे। इससे पहले लंडा और उसके सहयोगियों से जुड़ा उगाही का मामला सामने आया था।|























