
पंजाब व हरियाणा बार काउंसिल ने किया अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान
वकील से दुव्र्यवहार मामले में कर रहें ये मांग
चंडीगढ़, 26 सिंतबर (विश्ववार्ता) हरियाणा, चंडीगढ़ पंजाब व चंडीगढ़ के वकील आज से बेमियादी हड़ताल पर रहेंगे। पंजाब के मुक्तसर साहिब के एक वकील से अमानवीय व्यवहार व उस पर यौन अत्याचार को गंभीरता से लेते हुए बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा ने हड़ताल पर जाने का एलान किया है। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने भी आज काम नहीं होगा। हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ की सभी बार एसोसिएशन को पत्र लिखकर इसकी सूचना दी गई है।
इसके तहत पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने आज कार्य निलंबित रखने का निर्णय लिया है। बार काउंसिल ने 4 मांग पूरी न होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है। बार काउंसिल की मांग है कि दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए, पीडि़त वकील के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द किया जाए। इस पूरे मामले की जांच पंजाब के बाहर की पुलिस से कार्रवाई जाए और मुक्तसर साहिब के एसएसपी को निलंबित किया जाए। दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई न होने के चलते मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर एसएसपी को निलंबित करने की मांग की गई है।























