
कांग्रेस नेता बाजवा के बयान से पंजाब की राजनीति मे की हलचल पैदा
चंडीगढ़, 26 सिंतबर (विश्ववार्ता) पंजाब कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने एक बडा बयान जारी कर पंजाब की राजनीति मे हलचल पैदा कर दी है। उन्होने अपने बयान मेे इशारा किया है कि पंजाब में वह सरकार बनाने की स्थिति में हैं। बाजवा ने अपने बयान में कहा है कि आम आमी पार्टी के 32 विधायक उनके संपर्क में हैं, हालांकि प्रताप बाजवा का यह दावा बहुत बड़ा है।
बाजवा का कहना है कि हमारे पास 18 विधायक पहसे से मौजूद हैं जबकि आम आदमी पार्टी के 32 विधायक उनके संपर्क में हैं। इस तरह से बहुत करीब पहुंच चुके हैं। वहीं बाजवा के बयान पर आम आदमी पार्टी ने पलटवार किया है। आप का कहना है कि बाजवा सी.एम. बनने का सपना देख रहे हैं, जोकि कभी पूरा नहीं होगा। आम आदमी पार्टी ने कहा है कि उनके अरमान पहले भी पूरे नहीं हुए और अब भी पूरे नहीं होंगे।





















