
अंबाला में बैंक मे चोरो ने डाला बडा डाका, लगभग 32 लॉकरो पर किया हाथ साफ
चंडीगढ़, 25 सिंतबर (विश्ववार्ता) हरियाणा के अंबाला में बलदेव नगर स्थित दी अंबाला केंद्रीय सहकारी बैंक को चोरों ने निशाना बनाते हुए बैंक के लॉकरों को तोडक़र वहां रखे कस्टमरों के जेवर समेत अन्य सामान ले उड़े। अभी नुकसान का अंदाजा नहीं लगाया जा सका है। शातिर चोर पीछे से बैंक की दीवार में छेद कर घुसे थे। उसके बाद स्ट्रांग रूम की दीवार तोडक़र अंदर घुसे। यहां 32 लॉकर तोड़े इनमें से 24 में गहने समेत अन्य कीमती सामान था।
लॉकरों से जेवरात और अन्य सामान निकालने के बाद खाली पर्स और डिब्बे वहीं छोड़ गए। सबूत मिटाने के लिए वह अपने साथ सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी ले गए।























