
बडी खबर:पंजाब सीएम मान के मीडिया सलाहकार हादसे में बचे बाल-बाल
चंडीगढ़, 25 सिंतबर (विश्ववार्ता) इस वक्त की बडी खबर सामने आ रही है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के मीडिया सलाहकार बलतेज पन्नू आज सुबह एक सडक़ दुर्घटना में बाल-बाल बच गये। सुबह उनकी कार को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी. हालांकि, गनीमत यह रही कि टक्कर के बाद गाड़ी को कोई नुकसान नहीं हुआ। हादसे के बाद पन्नू न्यू ऑफिसर कॉलोनी स्थित अपने घर चला गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बलतेज पन्नू ने अभी तक पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।























