
पंजाब में अब बिजली चोरी करने वालों की नही खैर
चंडीगढ़, 25 सिंतबर (विश्ववार्ता) लुधियाना पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन के लुधियाना सेंट्रल जोन के विभिन्न सर्किलों की टीमें सेंट्रल जोन लुधियाना के चीफ इंजीनियर इंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में बिजली चोरी को रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं।
इंजीनियर इंद्रपाल सिंह ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के नेतृत्व में सरकार राज्य में बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए प्रतिबद्ध है चीफ इंजीनियर ने बताया कि चेकिंग के दौरान टीमों ने 220 कनेक्शन पकड़े, जिनमें से 78 कनेक्शन बिजली चोरी से संबंधित थे, 6 कनेक्शन बिजली के दुरुपयोग (यूयूई) से संबंधित थे और 136 कनेक्शन अवैध आपूर्ति (यूई) और अन्य से संबंधित थे। इन 220 मामलों में टीमों ने 57.04 लाख रुपए जुर्माना वसूला।




















