चीन के हांग्जो में खेले जा रहे एशियन गेम्स में भारत ने रचा इतिहास
जीता पहला गोल्ड, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
चंडीगढ़, 25 सिंतबर (विश्ववार्ता) चीन के हांग्जो में खेले जा रहे एशियन गेम्स में अपना पहला गोल्ड मेडल जीत लिया है। दूसरे दिन मेंस 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में भारत ने सोने पर अचूक निशाना साधा।
भारतीय निशानेबाज दिव्यांश सिंह पंवार, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्रंकेश बालासाहेब पाटिल की तिकड़ी ने 1893.7 के कुल स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता. ये विश्व रिकॉर्ड भी है. इससे पहले ये रिकॉर्ड 1893.3 अंक का था, जो कि चीन ने बनाया था। इस इवेंट का सिल्वर मेडल दक्षिण कोरिया की झोली में आया है. चीन के निशानेबाज 1888.2 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।