
पंजाब सरकार द्वारा नए श्रम कानून को लेकर नोटीफिकेशन जारी
चंडीगढ़, 25 सिंतबर (विश्ववार्ता) पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा अब 12 घंटे से ज्यादा काम न करने को लेकर नया आदेश जारी हुआ हैं। पंजाब सरकार के श्रम विभाग द्वारा जारी एक पत्र के तहत आदेश दिए गए हैं कि अब कोई भी कर्मचारी 12 घंटे से ज्यादा काम नहीं करेगा। इस संबंधी नोटीफिकेशन भी जारी कर दी गई है। सरकार की तरफ से जारी आदेशों के तहत बताया गया है कि अब किसी भी कंपनी या फैक्टरी में काम करने वाले वर्कर से 12 घंटे से ज्यादा काम नहीं लिया जाएगा।






















