
पंजाब मे एक बार फिर मौसम ने ली करवट
जानिये आने वाले दिनों मे कैसा रहेगा मौसम का हाल
चंडीगढ़, 23 सिंतबर (विश्ववार्ता): पंजाब के बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए राज्य के कई जिलों में अगले 3 दिन तक बारिश की चेतावनी दी है। विभाग के अनुसार 25 सितंबर तक बादल के साथ बारिश हो सकती है। साथ ही तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरने की संभावना जताई जा रही है।
अगर बात करें चंडीगढ़ की तो 24 सिंतबर को कुछ इलाकों में बादल के साथ बारिश का अलर्ट है। वहीं अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि मानसून सितंबर के अंत में या अक्तूबर के पहले हफ्ते में वापिस जा सकता है।





















