
पंजाब भाजपा ने किया नई कार्यकारिणी का ऐलान
बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड ने पत्र जारी कर की सूची जारी
चंडीगढ,17 सितंबर (विश्ववार्ता) पंजाब भाजपा ने आज नई कार्यकारिणी का ऐलान किया गया है। पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने पत्र जारी कर भाजपा कार्यकारिणी व अन्य पदाधिकारियों की सूची जारी की गई है।
कोर कमेटी में पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील कुमार जाखड़, कैप्टन अमरिंदर सिंह, केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, पूर्व बीजेपी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, विजय सांपला, मनाराणा कालिया, अविनाश रॉय खन्ना, चरणजीत सिंह अटवाल, राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, अमनजोत कौर रामूवालिया, तीक्ष्ण सूद, मनप्रीत सिंह बादल, हरजीत सिंह ग्रेवाल, केवल सिंह ढिल्लों, जंगी लाल महाजन, राज कुमार वेरका, दिनेश बब्बू, जीवन गुप्ता, सरजीत सिंह विरक, अविनाश चंद्र, एस.पी.एस. गिल को शामिल किया गया है।























