
नूंह हिंसा मामले को लेकर आज कांग्रेस एमएलए को आज पुलिस पेश करेगी कोर्ट मे
इंटरनेट सेवा हुई बहाल
चंडीगढ,17 सितंबर (विश्ववार्ता) हरियाणा की नूंह हिंसा के आरोपी कांग्रेस एमएलए मामन खान को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामन खान का 2 दिन का पुलिस रिमांड आज खत्म हो गया है। इस दौरान मामन खान को नगीना और तावड़ू पुलिस थाने के अलावा कई जगहों पर ले जाकर पूछताछ की गई।
रिमांड के दौरान पुलिस ने रूरु्र खान के मोबाइल और लैपटॉप को कब्जे में लिया है। जिससे मोबाइल पर बातचीत-चैटिंग और लैपटॉप के जरिए सोशल मीडिया एक्सेस की फॉरेंसिक जांच की जा रही है। पुलिस को जांच में ये भी शक है कि मोबाइल और लैपटॉप से फोटो-वीडियो, कॉल और चैटिंग डिलीट की गई है। जिसे रिकवर करने की तैयारी की जा रही है।





















