
पंजाब के इस जिले मे भयानक सडक़ हादसे मे इतने लोगो की दर्दनाक मौत
चंडीगढ,17 सितंबर (विश्ववार्ता) पंजाब के मुक्तसर साहिब जिले के लंबी इलाके में सडक़ हादसे में चार लोगो की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार पांच लोग अपनी कार से दिल्ली से मलोट आ रहे थे। जब वह रात साढ़े 12 बजे लंबी तहसील के पास पहुंचे तो अचानक उनकी गाड़ी के आगे लकडिय़ों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली आ गई। इससे कार बेकाबू होकर ट्रॉली से जा टकराई।
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव क कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है और आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान प्रदीप निवासी बठिंडा के सरदारगढ़ के रूप में हुई है।























