
पंजाब के इस जिले मे दिनदहाड़े महिला की बेरहमी से हत्या, पुलिस जांच मे जुटी
चंडीगढ,16 सितंबर (विश्ववार्ता) पंजाब के बरनाला जिले के भदौड़ में अज्ञात व्यक्तियों ने दिनदहाड़े तेजधार हथियारों से महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। मामले की जानकारी देते हुए डी.एस.पी. मानवजीत सिंह सिद्धू ने बताया कि भदौड़ में 35 से 40 वर्ष की महिला की हत्या का मामला सामने आया है। थाना भदौड़ पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।





















