
विदेश से फिर आई दुखदाई खबर: 19 साल के युवक मनजोत सिंह को क्या पता था कि आज उसका कॉलेज का आखिरी दिन है
युवक की मौत से परिवार मे मचा हाहाकार
चंडीगढ,16 सितंबर (विश्ववार्ता) विदेश से एक बार फिर दुखदाई खबर सामने आ रही है कि कनाडा के सरी इलाके से 19 वर्षीय पंजाबी युवक मनजोत सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई है खबर सुनते ही परिवार मे मातम छा गया है।
बताया जा रहा है कि मनजोत सिंह लंघी 7 अगस्त को सरी कनाडा में पढ़ाई के लिए आया था। जब वह क्लास के पहले दिन कॉलेज पहुंचा तो उसे हार्ट अटैक आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मनजोत सिंह निवासी घनौर हलके के गांव शंभू खुर्द के रूप में हुई है। परिवार ने कर्ज लेकर उसे पढ़ाई के लिए कनाडा भेजा और अब उनके पास इतने पैसे भी नहीं हैं कि उसका शव भारत वापस ला सकें।





















