पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए खुशखबरी
चंडीगढ़ में खुला पहला चलता-फिरता पासपोर्ट ऑफिस
देश की पहली पासपोर्ट सेवा सर्विस एक्सीलेंस वैन की शुरुआत
चंडीगढ़: पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए एक खुशखबरी आई है। अब पासपोर्ट बनवाने के लिए कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। दरअसल, भारत के विदेश मंत्रालय की तरफ पासपोर्ट सेवा सर्विस एक्सीलेंस वैन की शुरुआत की जा रही है। इसी सर्विस के तहत चंडीगढ़ में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय का चयन करते हुए पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर ये सेवा शुरू की गई है। चंडीगढ़ में गुरुवार को इस सेवा की शुरुआत की गई।
देश की पहली पासपोर्ट सेवा सर्विस एक्सीलेंस वैन की शुरुआत की है। अब आवेदक को कार्यालय आने की जरुरत नहीं पड़ेगी। यह अत्याधुनिक वैन चलता-फिरता पासपोर्ट कार्यालय है। फिलहाल इस योजना को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर वीरवार से शुरू किया गया है। ये अत्याधुनिक 4 वैन सेक्टर-34 कार्यालय पहुंच चुकी हैं। खुशी की बात यह है कि पहले दिन ही 80 अभ्यर्थियों ने आवेदन भी कर दिया है।