
पंजाब के इस जिले मे नशा छिपाकर ले जा रहे थे दो पुलिसवाले को बीएसएफ ने पकड़ा
पढिये क्या है पूरी खबर
चंडीगढ,15 सितंबर (विश्ववार्ता) जब रक्षक ही भक्षकक बनना शुरू हो गये तो कौन पंजाब की युवा पीढी को नशे से जकड से बचायेगा। ताजा मामला पंजाब के फिरोजपुर जिले के सीमांत गांव टेंडी वाला के पास देर रात करीब नौ बजे बीएसएफ ने कार सवार दो जालंधर के पुलिस मुलाजिमों को हेरोइन के दो पैकेट के साथ पकड़ा है। यह मुलाजिम कार में हेरोइन छुपा कर लेकर जा रहे थे। ग्रामीणों ने देख लिया और बीएसएफ को जानकारी दी।
बीएसएफ ने कार को रोककर तलाशी ली लेकिन बीएसएफ को जब कुछ नहीं मिला तो ग्रामीणों ने बीएसएफ की मदद की। दो पैकेट कार के अगले टायर के पास छुपा कर मडगार्ड के नीचे रखे हुए थे और यह दो पैकेट हेरोइन के बरामद हुए।























