
दिल्ली-एनसीआर समेत पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ के इलाको मे झमाझम बारिश से मौसम मे आई ठंडक
चंडीगढ,15 सितंबर (विश्ववार्ता) दिल्ली-एनसीआर समेत पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ के इलाको मे तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। तेज हवाओं के साथ अचानक हुई बारिश से शहर को पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक सुबह 9.30 बजे के बाद तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश का दौर धीरे-धीरे कम हो जाएगा।
शुक्रवार सुबह दिल्ली और पड़ोसी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कई हिस्सों में तेज़ हवाओं के साथ अचानक भारी बारिश हुई। वसंत विहार, मुनिरका और आरके पुरम सहित दक्षिण पश्चिम दिल्ली के कुछ हिस्सों में आज तडक़े हल्की बारिश हुई।























