
पंजाब सीएम मान व दिल्ली सीएम केजरीवाल ने व्यापारियों के साथ की अहम बैठक
पंजाब पहला राज्य होगा जहां पर सडक़ पुलिस फोर्स बनेगी: पंजाब सीएम
कहा हमारी सरकार जल्द ही टूरिस्ट से जुड़ी पुलिस फोर्स का गठन करेगी
चंडीगढ,14 सितंबर (विश्ववार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान व आम आदमी सुप्रीमो अरविंदर केजरीवाल ने आज पंजाब के अमृतसर जिले के व्यापारियों से अहम बैठक की और उनकी समस्याएं सुनी। सी.एम. मान ने कहा कि नए ट्रांसफार्मर 220 के.वी के सब स्टेशन व 66 के.वी के सब स्टेशन 6 करोड़ रुपए की लागत वाले मई 2024 तक बन कर तैयार हो जाएंगे। सी.एम. मान ने कहा कि टूरिस्ट से जुड़ी पुलिस फोर्स का गठन करने जा रहे हैं। अमृतसर से टूरिस्ट पुलिस यूनिट बनाई जाएगी। ट्रैफिक को काफी हद तक नियंत्रित कर लिया गया है और पंजाब में सडक़ सुरक्षा फोर्स बना रहे हैं। पंजाब पहला राज्य होगा जहां पर सडक़ पुलिस फोर्स बनाने जा रहे है।
यह अमृतसर के लोपोके, राम तीर्थ व फोकल प्वाइंट में बनाए जाएंगे। पानी की समस्या पर बोलते हुए कहा कि जैसे खेतों के लिए पानी दिया जा रहा है वैसे ही इंडस्ट्री को भी पानी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई नीति पंसद नहीं आए तो आकर बात करें, हम बदल देंगे।






















