
चंडीगढ़ सेक्टर-32 अस्पताल के डॉक्टर ने हड़ताल ली वापिस , सभी अपनी ड्यूटी पर लौटे
चंडीगढ,14 सितंबर (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित सरकारी अस्पताल में पिछले तीन दिन से चल रही डॉक्टरों की हड़ताल आज समाप्त हो गई। चंडीगढ़ के हेल्थ सेक्रेटरी अजय चगती से प्रदर्शनकारी डॉक्टरों की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है। बता दें कि जूनियर रेजीडेंट डॉक्टर्स पिछले दो दिन से 7वें पे कमीशन लागू न होने के कारण हड़ताल पर बैठे थे।























