
हरियाणा मंत्री संदीप सिंह की ओर से अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी
अदालत ने अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला रखा सुरक्षित
चंडीगढ,14 सितंबर (विश्ववार्ता) जूनियर कोच यौन शोषण मामले में फंसे हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह की ओर से अग्रिम जमानत याचिका पर आज सुनवाई पूरी हो गई। मामले में दाखिल किए गए जवाब और सभी पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला 15 सितंबर के लिए सुरक्षित रख लिया है। मंत्री संदीप की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होती है तो उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक जाएगी। मामले में 354 और 354-बी गैर-जमानती धाराएं लगाई गई हैं।























