
G-20 शिखर सम्मेलन का आज दूसरा दिन, तीसरे सत्र में वन फ्यूचर पर हो रही चर्चा
महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने राजघाट पहुंचे जी20 नेता, PM मोदी ने की आगवानी
राष्ट्रपति जो बाइडन महात्मा गांधी के स्मारक राजघाट पर श्रद्धांजलि अर्पित कर वियतनाम रवाना
चंडीगढ, 10 सितंबर (विश्ववार्ता) G-20 शिखर सम्मेलन का आज दूसरा दिन है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह राजघाट पर G20 नेताओं की अगवानी की, जहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन यहां महात्मा गांधी के स्मारक राजघाट पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद रविवार सुबह वियतनाम रवाना हो गएसंयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की प्रमुख क्रिस्टालिना जॉर्जीवा सबसे पहले राजघाट पहुंचने वालों में शामिल थीं।
पीएम मोदी ने G20 नेताओं को ‘अंगरखा’ पहनाकर उनका स्वागत किया जी-20 के पहले ही दिन भारत को बड़ी कामयाबी मिली है. G-20 शिखर सम्मेलन में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी मिल गई है। ये प्रधानमंत्री मोदी की बहुत बड़ी कूटनीतिक जीत है, जिन मुद्दों पर दुनिया बंटी दिख रही है. उनको लेकर यहां एक साथ नज़र आई. चीन ने भी घोषणा-पत्र को लेकर सकारात्मक रुख दिखाया.।भारत को भरोसा था वो कामयाब रहेगा और ये कामयाबी पहले ही दिन मिल गई। G20 की बैठक भारत की अध्यक्षता में मील का पत्थर बन गई।























