
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों G20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे
चंडीगढ, 9 सिंतबर (विश्ववार्ता) भारत में आज से जी-20 शिखर सम्मेलन (जी-20 समिट) की समिट शुरू हो गया हैं इमैनुएल मैक्रों समिट के पहले दिन के सेशन ‘वन अर्थ’ में वह हिस्सा नहीं ले पाए। संभावना है कि वे दूसरे सेशन ‘वन फैमिली’ में शिरकत करेंगे। दूसरा सेशन दोपहर बाद से शुरू हो गया है। बता दें कि पहले दिन के पहले सेशन की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के साथ हुई। यूक्रेन युद्ध के कारण पैदा हुए गहरे मतभेदों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व के नेताओं से शनिवार को अपील की कि वे दुनिया भर में विश्वास में आई कमी को एक-दूसरे पर भरोसे में तब्दील करने और पुरानी चुनौतियों के नए समाधान खोजने की मिलकर कोशिश करें।























