
1992 में फर्जी मुठभेड़ मामले में सीबीआई अदालत ने सुनाया बडा फैसला
अमृतसर के तीन तत्कालीन पुलिसकर्मी दोषी करार, 9 के खिलाफ दर्ज हुई थी चार्जशीट
चंडीगढ, 9 सिंतबर (विश्ववार्ता): 1992 में फर्जी मुठभेड़ मामले में सीबीआई अदालत ने बडा फैसला सुनाते हुए पंजाब के अमृतसर जिले के तीन तत्कालीन पुलिसकर्मियों इंस्पेक्टर धर्म सिंह, एएसआई सुरिंदर सिंह व गुरदेव सिंह को दोषी करार दे दिया है। जिन्हें 14 सितंबर को सजा सुनाई जाएगी। साल 1992 में तीन युवकों हरजीत सिंह, लखविंदर सिंह और जसपिंदर सिंह का 9 पुलिसकर्मियों ने फर्जी एनकाउंटर कर दिया था।
मामले में सीबीआई ने पंजाब पुलिस के 9 अधिकारियों इंस्पेक्टर धर्म सिंह, एसआई राम लुभाया, एचसी सतबीर सिंह, दलजीत सिंह उर्फ मोटू, इंस्पेक्टर हरभजन राम, एएसआई, सुरिंदर सिंह, एएसआई गुरदेव सिंह, एसआई अमरीक सिंह और एएसआई भूपिंदर सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 364,120-बी, 302 और 218 के तहत आरोप पत्र पेश किया था। वहीं, इंस्पेक्टर धर्म सिंह, एएसआई सुरिंदर सिंह व गुरदेव सिंह को दोषी करार दे दिया गया है।























