
देश की राजधानी मे जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए दुल्हन की तरह सजी
दिल्लीवासी घर से निकलने से पहले जरूर देख लें ट्रैफिक प्लान, जानें कौन से रास्ते हैं बंद
चंडीगढ, 9 सिंतबर (विश्ववार्ता): ।देश की राजधानी में स्थित प्रगति मैदान में बने भारत मंडपम कन्वेंशन सेंटर में ये जी-20 शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसके लिए दिल्ली को दुल्हन की तरह सजाया गया है। आज और कल यानी 9 और 10 सितंबर 2023 का दिन भारत के नजरिए से बेहद खास होने जा रहा है। ऐसा इसलिए कि ये पहली बार है जब भारत जी-20 के किसी बड़े सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है।
इसके लिए तैयारियां पूरी हैं वहीं, इस दौरान दिल्ली में कुछ पाबंदियां भी रहेंगी। इनमें ट्रैफिक में बदलाव, मेट्रो के कुछ स्टेशन बंद या इनके गेट बंद, दफ्तर-स्कूल बंद आदि शामिल हैं। ठीक ऐसे ही इस सम्मेलन के दौरान दिल्ली आने-जाने वाले रेल यात्रियों को असुविधा हो सकती है, क्योंकि कई ट्रेनों के प्रभावित होने की आशंका है।























