
मोरक्को में देर रात आया जबरदस्त भूकंप, 290 से ज्यादा की मौतों से मच हडकंप
चंडीगढ, 9 सिंतबर (विश्ववार्ता): मोरक्को में देर रात जबरदस्त भूकंप के झटको से हडकंप मच गया मोरक्को के गृह मंत्रालय ने बताया कि भूकंप की वजह से अब तक कम से कम 296 लोगों की मौत हुई है, वहीं 153 घायल हैं।
स्थानीय मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा अभी काफी बढ़ सकता है। भूकंप की जानकारी रखने वाली मोरक्को की संस्था ने भूकंप की तीव्रता को सात के पार बताया है।





















