
पंजाब शिक्षा विभाग ने परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए अध्यापको की छुट्टियों से संबधित नए निर्देश किये जारी
चंडीगढ, 9 सिंतबर (विश्ववार्ता): पंजाब शिक्षा विभाग ने परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए अध्यापको की छुट्टियों से संबधित नए निर्देश जारी किये है। पता चला है कि सितंबर महीने में होने जा रही स्कूली बच्चों की परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने अध्यापकों की चाइल्ड केयर लीव पर पाबंदी के हुक्म जारी किए हैं।
शिक्षा विभाग ने सभी टीचरों को हुक्म दिए हैं कि वे डायरैक्टर आफ स्कूल एजुकेशन पंजाब दफ्तर में अपनी लीव न भेजे। वहीं शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किए हैं कि अगर ज्यादा एमरजैंसी हो तो ही लीव अप्लाई करें। जिसको ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार के शिक्षा विभाग ने किसी भी अध्यापक की सितंबर महीने के दौरान चाइल्ड केयर लीव छुट्टी अप्लाई न करने के हुक्म जारी किए हैं।






















