
आज से राजधानी दिल्ली मे कई सारी पाबन्दिया लागू, बेवजह यात्रा करने से भी बचें
गुरुग्राम में सभी प्राइवेट दफ्तरों को वर्क फ्रॉम होम की सलाह
चंडीगढ, 8 सिंतबर (विश्ववार्ता):देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित तीन दिवसीय जी20 शिखर सम्मेलन का असर हरियाणा में भी दिख रहा है। जी20 को लेकर जहां दिल्ली में कई सारी पाबन्दियां लग गईं हैं तो वहीं राजधानी से सटे हरियाणा के फरीदाबाद और गुरुग्राम जैसे जिलों में भी विशेष एडवाइजरी जारी की जा रही है। गुरुग्राम में डिप्टी कमिश्नर की ओर से जिले के सभी कॉर्पोरेट और सभी प्राइवेट दफ्तरों/संस्थाओं में वर्क फ्रॉम होम कराने की सलाह दी है। एडवाइजरी में यह भी कहा गया कि, नेशनल हाईवे (हृ॥) 48 पर ट्रैफिक नियंत्रित रहेगा। लोग बहुत जरूरी होने पर ही गुरुग्राम के अंदर अपनी किसी यात्रा पर निकलें।
जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि, दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन के चलते 8 सितम्बर को नेशनल हाईवे 48 पर ट्रैफिक नियंत्रित रखा जाएगा। जिससे लोगों की यात्रा में परेशानी आ सकती है इसलिए सलाह है कि लोग बहुत जरूरी होने पर ही बाहर निकलें। साथ ही जिले के सभी कॉर्पोरेट कार्यालयों और निजी संस्थानों को सलाह है कि वे अपने कर्मचारियों को 8 सितंबर 2023 को घर से काम करने के लिए निर्देशित करें।





















