
दिल्ली सीएम केजरीवाल आ रहे है पंजाब दौरे पर
इस जिले मे सरकारी और एमिनेंस स्कूल में परिवहन-सुरक्षाकर्मी सेवाएं करेंगे शुरू
चंडीगढ, 7 सिंतबर (विश्ववार्ता): आम आदमी पाटी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर पंजाब का दौरा करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार अरविंदर केजरीवाल 13 सितंबर को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ अमृतसर से पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए बड़ी पहल की शुरुआत करेंगे।
गौरतलब है कि अमृतसर के छेहर्टा में स्कूल एमिनेंस की शुरूआत हो रही है। इसको लेकर शिक्षा मंत्री द्वारा 2 दिन पहले ही दौरा करके इंतजाम को देखा गया। स्कूल ऑफ एमिनेंस योजना के लिए 117 मौजूदा स्कूलों को शार्टलिस्ट किया गया जिसमें सबसे पहले अमृतसर के 4 स्कूलो को अपग्रेड किया जा रहा है।






















