जी-20 में शामिल होने US के राष्ट्रपति जो बाइडेन भारत के लिए रवाना
चंडीगढ, 8 सिंतबर (विश्ववार्ता): अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ( जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत के लिए रवाना हो गए हैं. बाइडेन 9 और 10 सितंबर को नई दिल्ली के प्रगति मैदान में अत्याधुनिक भारत मंडपम कन्वेंशन सेंटर में होने वाले 18वें जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए एयर फोर्स 1 जेट से एंड्रयू एयर बेस से रवाना हुए। शुक्रवार से शुरू होकर बाइडेन का तीन दिनों का व्यस्त कार्यक्रम है। अमेरिका से रवाना होने के बाद वह शुक्रवार को थोड़े समय के लिए जर्मनी के रामस्टीन पहुंचेंगे और कम वक्त तक रुकने के बाद उसी दिन नई दिल्ली पहुंचेंगे।
























