
मनीमाजरा की श्वेता शारदा ने जीता लिव मिस डीवा यूनिवर्स 2023
चंडीगढ, 7 सिंतबर (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ की 22-वर्षीय श्वेता शारदा को हाल ही में लीवा मिस डीवा यूनिवर्स 2023 का ताज पहनाया गया है, और शहर में वापसी पर उनका गर्मजोशी और उत्साह से स्वागत किया गया। लीवा मिस डीवा 2023 के ग्रैंड फिनाले में यह प्रतिष्ठित खिताब जीतने की उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि का उनके परिवार और दोस्तों ने बेहद खुशी के साथ जश्न मनाया। श्वेता पर अब भारत की उम्मीदें टिकी हैं क्योंकि वह आगामी मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयारी कर रही हैं, और उनसे प्रतिष्ठित ताज घर लाने की बहुत उम्मीदें हैं।
चंडीगढ़ से मुंबई में अपनी पहचान बनाने तक की श्वेता की यात्रा उनके सपनों की निरंतर खोज का प्रमाण है। एक अकेली मां की देखरेख में पली-बढ़ी, श्वेता ने छोटी उम्र से ही विपरीत परिस्थितियों में साहस से काम लेना सीख लिया। 16 साल की उम्र में, अपने सपने पूरे करने के लिए वह मुंबई की अनजान दुनिया में चली गईं।























