
पंजाब के डिपो होल्डरो ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
इस तारिख को चंडीगढ मे किया प्रदर्शन का ऐलान
चंडीगढ, 7 सिंतबर (विश्ववार्ता) पंजाब के डिपो होल्डरों ने सरकार के खिलाफ अपनी मांगो को लेकर मोर्चा खोल दिया है जानकारी अनुसार पता चला है कि डिपो होल्डरों ने 15 सितंबर को चंडीगढ़ में प्रदर्शन का ऐलान किया है। बता दें कि 18500 डिपो होल्डर चंडीगढ़ में सेक्टर 39 अनाज मंडी के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे।
राशन डिपो फेडरेशन ने आरोप लगाए हैं कि पंजाब में डिपो खत्म किया जा रहा है। मार्कफेड के जरिए पंजाब में आटा बांटने की स्कीम शुरू की जा रही है जो अक्तूबर महीने में शुरू होने जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया गया तो धरने को आगे भी बढ़ाया जा सकता है जिससे सरकार के लिए एक बड़ा संकट खड़ा हो सकता है।























