
पंजाब सरकार की तरफ से फरीदकोट जिले में सरकारी कर्मचारियों के लिए नया फरमान जारी
चंडीगढ, 7 सिंतबर (विश्ववार्ता) पंजाब सरकार की तरफ से फरीदकोट जिले में सरकारी कर्मचारियों के लिए नया फरमान जारी किया गया है. सरकारी फरमान के मुताबिक अब सरकारी दफ्तर में काम करने वाले कर्मचारी जींस और शर्ट नहीं पहन सकेंगे. डिप्टी कमिश्नर की तरफ से जारी आदेश में फरीदकोट के सरकारी दफ्तर में काम करने वाले लोगों के लिए जींस शर्ट पहनने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है. डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि सरकारी दफ्तर में लोग शर्ट और जींस पहन कर आ जाते हैं. यह अच्छी बात नहीं है, इससे लोगों पर गलत प्रभाव पड़ता है.























