आज भारत आएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन
व्हाइट हाउस ने जारी किया पूरा शेड्यूल
चंडीगढ, 7 सिंतबर (विश्ववार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 7 सितंबर को भारत का दौरा करेंगे. अमेरिकी NSA जेक सुलिवन ने बताया, ‘राष्ट्रपति बाइडेन जी-20 में जा रहे हैं, वह उभरते बाजार भागीदारों के साथ मिलकर बड़ी चीजों के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
हमारा मानना है कि दुनिया इस सप्ताह के अंत में नई दिल्ली में यही दिखेगी। अमेरिका की जी-20 के प्रति प्रतिबद्धता कम नहीं हुई है और हमें उम्मीद है कि यह जी-20 शिखर सम्मेलन दिखाएगा कि दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाएं चुनौतीपूर्ण समय में भी मिलकर काम कर सकती हैं, इसलिए हम दिल्ली जा रहे हैं।
अपनी यात्रा के दौरान बाइडन शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक में हिस्सा लेंगे और फिर अगले दो दिनों तक जी20 शिखर सम्मेलन में आयोजित सत्रों में हिस्सा लेंगे, और बाद में वह वियतनाम की यात्रा करेंगे।