आज से भारी वाहनों की दिल्ली में नो एंट्री,दिल्ली रूट डायवर्जन प्लान लागू
चंडीगढ, 7 सिंतबर (विश्ववार्ता) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 8 से 10 सितंबर तक होने वाले जी-20 समारोह के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से 7 सितंबर की शाम 7 बजे से 10 सितंबर को आधी रात तक झज्जर जिले से लगते सभी रास्तों से व्यावसायिक वाहनों का दिल्ली में प्रवेश बंद रहेगा। इस दौरान दूध, पानी, फल, सब्जी व दवाओं आदि आवश्यक वस्तुओं वाले व्यावसायिक वाहन ही दिल्ली में प्रवेश कर संकेगे।
अगर आप मेरठ से दिल्ली बस या ट्रेन से जाते हैं तो रूट डायवर्जन देखकर निकलें। ट्रेन से जा रहे हैं तो रेलवे पूछताछ केंद्र से ट्रेन की पुष्टि करके ही जाएं। नौ और 10 सितंबर को लंबी दूरी की 37, 170 लोकल व मैमू का संचालन रद्द रहेगा। मेरठ से चलने वाली ट्रेनें रद्द रहेंगी
























