
शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस राज्य के सरकारी स्कूलों में ‘टीचर ऑफ द वीक’ अभियान शुरू करने के दिये आदेश
पढिये और क्या लिखा टवीट मे
चंडीगढ, 6 सिंतबर (विश्ववार्ता) पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने शिक्षकों के मान सम्मान को बहाल करने की दिशा में एक और कदम उठाया है। उन्होंने राज्य के सरकारी स्कूलों में ‘टीचर ऑफ द वीक’ अभियान शुरू करने का आदेश दिया है। इस अभियान के बारे में जानकारी देते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकारी स्कूलों के शिक्षक बच्चों को पढ़ाने के साथ-साथ स्कूल की बेहतरी के लिए भी जी-जान से काम कर रहे हैं। इसलिए ऐसे शिक्षकों का सम्मान करना जरूरी है।
मंत्री हरजोत बैंस ने कहा कि ‘टीचर ऑफ द टीक’ अभियान शुरू करने से प्रदेश के सभी शिक्षक इस सम्मान को प्राप्त करने के लिए प्रेरित होंगे, जिससे हमारे स्कूल और भी बेहतर बनेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार प्राइमरी, मिडल और सीनियर सैकेंडरी स्कूलों में पिछले सप्ताह के प्रदर्शन के आधार पर शिक्षकों को दिया जाएगा।























